यूपी: गर्भवती महिला ने तीन तलाक खत्म करने के लिए PM मोदी को लिखा खत
यूपी: गर्भवती महिला ने तीन तलाक खत्म करने के लिए PM मोदी को लिखा खत प्रतीकात्मक तस्वीर सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में तीन तलाक का दंश झेलने वाली महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इसे खत्म करने के लिए कहा है. पुलिस ने महिला के पति, देवर व दो ननदोई के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. लड़की होने के डर के कारण गर्भ गिरवाना चाहते हैं ससुराल वाले सहारनपुर जिले के थाना नानौता के अन्तर्गत मोहल्ला कानूनगोयान निवासी शगुफ्ता नामक महिला ने प्रधामनंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि उसका निकाह पांच साल पहले गंगोह के बुढ्ढाखेडा निवासी शमशाद के साथ हुआ था. शगुफ्ता ने दो बेटियों को जन्म दिया था जिससे उसके ससुराल वाले नाराज थे और अब तीन माह की गर्भवती होने पर उसके ससुराल वाले लड़की होने के डर के कारण गर्भ गिरवाना चाहते हैं. प्रधानमंत्री से तीन तलाक को शीघ्र समाप्त करने की मांग पीडिता शगुफ्ता ने पत्र में कहा है कि उसके पति ओर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और पति ने तीन बार तलाक तलाक तलाक...