Posts

यूपी: गर्भवती महिला ने तीन तलाक खत्म करने के लिए PM मोदी को लिखा खत

Image
यूपी: गर्भवती महिला ने तीन तलाक खत्म करने के लिए PM मोदी को लिखा खत प्रतीकात्मक तस्वीर सहारनपुर:  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में तीन तलाक का दंश झेलने वाली महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इसे खत्म करने के लिए कहा है. पुलिस ने महिला के पति, देवर व दो ननदोई के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. लड़की होने के डर के कारण गर्भ गिरवाना चाहते हैं ससुराल वाले सहारनपुर जिले के थाना नानौता के अन्तर्गत मोहल्ला कानूनगोयान निवासी शगुफ्ता नामक महिला ने प्रधामनंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि उसका निकाह पांच साल पहले गंगोह के बुढ्ढाखेडा निवासी शमशाद के साथ हुआ था. शगुफ्ता ने दो बेटियों को जन्म दिया था जिससे उसके ससुराल वाले नाराज थे और अब तीन माह की गर्भवती होने पर उसके ससुराल वाले लड़की होने के डर के कारण गर्भ गिरवाना चाहते हैं. प्रधानमंत्री से तीन तलाक को शीघ्र समाप्त करने की मांग पीडिता शगुफ्ता ने पत्र में कहा है कि उसके पति ओर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और पति ने तीन बार तलाक तलाक तलाक...

इस साल के आखिर में वाशिंगटन का दौरा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी : व्‍हाइट हाउस

Image
इस साल के आखिर में वाशिंगटन का दौरा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी : व्‍हाइट हाउस वाशिंगटन:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष के आखिर में वाशिंगटन का दौरा करेंगे और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप उनकी मेजबानी करेंगे. नए अमेरिकी प्रशासन के तहत दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों के मद्देनजर व्‍हाइट हाउस ने मंगलवार को ऐसे संकेत दिए. व्‍हाइट हाउस ने हालांकि कोई तारीख तो नहीं बताई लेकिन एक बयान में कहा, 'राष्‍ट्रपति ट्रंप ने भी कहा है कि वह साल के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करने को उत्‍सुक हैं.' जनवरी में डोनाल्‍ड ट्रंप के राष्‍ट्रपति पद संभालने के बाद से दोनों नेता फोन पर बातचीत कर चुके हैं. इसमें ताजा मामला सोमवार का है जब डोनाल्‍ड ट्रंप ने फोन कर पीएम मोदी को विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी थी. व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा, ‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर उन्हें भारत में राज्य स्तर के हालिया चुनाव में मिली जीत को लेकर बधाई दी.’ इसने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री के आर्थिक सुधार एजेंडे के प्रति अ...